अशांति फैलाई तो होगी कार्रवाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद/फर्रुखाबाद :- 22 मार्च से नवरात्रि पर्व तो 2 3 मार्च से रमजान आरंभ दोनों के पर्बो को शांति के माहौल में मनाए जाने के लिए क्षेत्राधिकारी कायमगंज के नेतृत्व में शमसाबाद थाने में पीस कमेटी की बैठक संपन्न। बैठक में दोनों समुदाय के धर्म गुरुओ तथा समाज सेबी जनप्रतिनिधियों से शांति के माहौल में पर्व मनाए जाने की अपील की बैठक में सीओ कायमगंज ने कहा त्यौहार की पवित्रता शांति का माहौल हम बनाए रखना सभी का परम कर्तव्य ही नही नैतिक जिम्मेदारी भी है शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले को बख्शा नहीं जाएगा आगामी 22 मार्च से नवरात्रि का पर्व आरंभ होने वाला है नवरात्रि का जो पूरे 9 दिनों तक हर्षोल्लास के वातावरण मनाया जाता है इस पर्व पर ज्यादातर भक्ति गण कन्याएं तथा पुरुष उपवास का व्रत धारण कर मंदिरों में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामनाये करते हैं के अलावा रमजान पर्व जो हंसी खुशी के माहौल में मनाया जाता है इस पर्व पर अल्पसंख्यक समाज के लोग धार्मिक सौहार्द पेश कर मस्जिदों में नवाज अता कर घर परिवार समाज तथा मुल्क की सलामती की दुआएं भी करते हैं हालांकि यह दोनों ही पर्व लगभग लगे हुए हैं आगामी दिनों में यह पर्व दोनों समुदाय के लोगों के बीच हर्षोल्लास के वातावरण बनाने का दौर शुरू होगा रमजान पर्व जो महीने भर का त्यौहार होता है दोनों त्यौहारों को हर्षोल्लास के वातावरण में मनाए जाने के लिए क्षेत्र अधिकारी कायमगंज सोहराव आलम के नेतृत्व में दोनों समुदाय के लोगों के मध्य थाने में सोमवार को पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में लगभग दो दर्जन से भी ज्यादा लोग मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

