आरोग्य मेले में 30 मरीजों का हुआ परीक्षण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद/फर्रूखाबाद :- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार के निर्देशानुसार प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शमसाबाद डॉ राणा प्रताप के कुशल संचालन में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फैजबाग में आयोजित किया गया। जिसका स्थलीय औचक निरीक्षण 10 बज कर 30 मिनट पर डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर मैडम कंचन वाला और उनके साथ जिला मनोचिकित्सक काउंसलर मैडम दीप्ति जी के द्वारा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला फैजबाग में लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली एवं मैडम कंचन वाला ने स्वयं अपनी रक्तचाप की जांच भी कराई स्वास्थ्य मेले में मिलने वाली सुविधाओं की जमीनी हकीकत को परखा और अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर देखा गया और सभी उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देशित किया उन्हें बताया गया कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रक्तचाप की जांच सी एच ओ मनीषा यादव द्वारा मधुमेह की जांच लैब टेक्नीशियन लोकेंद्र कुमार द्वारा और मरीजों को सभी प्रकार की दवाइयों का वितरण फार्मेसिस्ट वीरेंद्र राजपूत द्वारा और महिला चिकित्सक डॉ कल्पना कटियार द्वारा मरीजों को देखा गया और ए एन एम द्वारा परिवार नियोजन की जानकारी महिला लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही है मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में आशा बहू को अधिक से अधिक लाभार्थियों को को बुलाकर लाने और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया उपस्थित एएनएम निर्मला तिवारी सोनिया देवी सुमन वार्ड बॉय राजेश उपस्थित रहे आशा बहुएं मधु नंदरानी उर्मिला लौंगश्री प्रेमलता उषा ने राजकीय कार्य में योगदान दिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


