नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देशी घी के नाम पर सिंथेटिक मिठाईयां बेचने वाले सड़क पर फैलाते हैं गन्दगी, प्रशासन बेखबर – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

देशी घी के नाम पर सिंथेटिक मिठाईयां बेचने वाले सड़क पर फैलाते हैं गन्दगी, प्रशासन बेखबर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज/फर्रूखाबाद :-   प्रशासन की अनदेखी के चलते नगर की गांजा भांग गली में हलवाई सड़क पर करते हैं गन्दगी जिससे होने वाली फिसलन से आए दिन कोई न कोई बाइक सवार मार्ग दुर्घटना का शिकार होता है, इन दुकानों पर देशी घी की मिठाई के नाम पर सिंथेटिक मिठाईयां बिकती हैं।
नगर की गांजा भांग गली में कंटूरी लाल की प्रसिद्ध मिष्ठान की दुकान है पास में और दो तीन दुकानें मिष्ठान की हैं।लेकिन मिष्ठान दुकानदार मिष्ठान बनाने के बाद बर्तन सड़क पर धोकर गंदगी फैलाते हैं जिससे सड़क पर जरा सी बूंदाबांदी में भयंकर फिसलन हो जाती है जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे व राहगीरों की साइकिल व बाइक फिसल जाती हैं और यह दुकानदार रोज बैठकर तमाशा देखते है वही नगर पालिका प्रशासन भी इस और ध्यान नहीं देता कि सड़क बर्तन धोकर गंदगी फैलाने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं करता है। इतना ही नहीं शुद्ध देसी घी के नाम पर सिंथेटिक मिठाईयां बना कर बेची जाती हैं लेकिन खाद्य सुरक्षा अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते, होली दीपावली जैसे मुख्य त्योहारों पर भी इन दुकानों की सैंपलिंग नहीं होती, जिससे यह दुकानदार धड़ल्ले से सिंथेटिक मिठाईयां बेचते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]