नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनपद में खाकी फिर शर्मसार:- शादी का झांसा देकर चौकी इंचार्ज ने महिला सिपाही से बनाएं संबध – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

जनपद में खाकी फिर शर्मसार:- शादी का झांसा देकर चौकी इंचार्ज ने महिला सिपाही से बनाएं संबध

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद :- जनपद के एक थानें मे तैनात महिला कांस्टबेल को शादी का झांसा देकर चौकी इंचार्ज ने उसके साथ कई बार संबंध बनाएं। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी आवास विकास चौकी इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जनपद आगरा निवासी महिला कांस्टेबल की फर्रुखाबाद के एक थानें मे 9 जनवरी 2022 से तैनाती है। उसी थाने में वर्तमान चौकी प्रभारी आवास विकास दीपक कुमार की भी तैनाती थी। महिला सिपाही ने दर्ज करायी गई एफआईआर में कहा है की दारोगा दीपक कुमार बीते 13 दिसंबर 2022 से शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहें हैं। दबिश के दौरान दारोगा दीपक उसे नोएडा व राजस्थान लेकर गए और उसका शारीरिक शोषण किया। जब मेरे द्वारा शादी का दबाब डाला गया तो दारोगा के मां-बाप अलग-अलग बहाना बनाकर टालते रहे। इसकी जानकारी संबधित थानाध्यक्षों व अधिकारियों को दी लेकिन जब दारोगा को बुलाया गया तो उसने शादी का झूठा आश्वासन दिया। लेकिन शादी नही की। महिला थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया की मुकदमा दर्ज किया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]