नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सलमान खुर्शीद की भतीजी का ‘वोट जिहाद’ की अपील का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सलमान खुर्शीद की भतीजी का ‘वोट जिहाद’ की अपील का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की भतीजी मरहूम इजहार आलम (पूर्व विधायक) की पुत्री सपा नेता मारिया आलम खां के द्वारा मतदाताओं को ‘वोट जिहाद’ की अपील करने का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर पुलिस ने पूर्व विदेश मंत्री व सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

वोट जिहाद को लेकर भाषण देने पर सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम पर मुकदमा दर्ज
सभा को सम्बोधित करती मारिया आलम खां

दरअसल मंगलवार को विधान सभा कायमगंज में मोहल्ला चिलांका इमाम चौक के पास गठबंधन के सपा प्रत्याशी डा.नवल किशोर शाक्य की चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया था। जिसमे विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद खुद मौजूद थे। जिसमे उनकी भतीजी सपा नेता मारिया आलम खां पुत्री मरहूम इजहार आलम खां ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के सामने वर्तमान समय में ‘वोट जिहाद’ बेहद जरूरी है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हर महिला व हर पुरुष संबिधान को बचाने के लिए ‘वोट जिहाद’ की जंग लड़ेगा। भतीजी मारिया के ‘वोट जिहाद’ पर पूर्व विदेश मंत्री ने समर्थन करते हुए कहा कि जिहाद का मतलब किसी हालत में संघर्ष करने से होता है। यही उनका मतलब रहा होगा। कि संविधान की रक्षा के लिए ‘वोट जिहाद जरूरी है। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस ने कानपुर, अलीगढ़ आदि जगह से टिकट का आफर मिला लेकिन मैंने कह दिया की मैं सलमान खुर्शीद फर्रुखाबाद वाला हूँ और यहाँ का ही रहूँगा। मारिया आलम का वीडियो वायरल होने पर उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट डा मनोज कुमार शर्मा ने सलमान खुर्शीद, मारिया आलम खां के विरुद्ध धारा 188,295 ए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950,1951,1989 की धारा 125 आचार संहिता का उल्लंघन करने में मुकदमा दर्ज कराया।

कौन हैं मारिया आलम ?
बता दें कि मारिया आलम खान मरहूम इजहार आलम खान की बेटी हैं।इजहार आलम जिला फर्रुखाबाद के ग्राम पितौरा (तहसील कायमगंज) के रहने वाले थे और कायमगंज विधान से जनता दल के विधायक भी रहे चुके हैं। वह वरिष्ठ सपा नेता रहे हैं। वहीं, मारिया फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी की जिला उपाध्यक्ष हैं। मारिया आलम खान के पति सरोश उमर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग में प्रोफेसर हैं। मारिया आलम की शिक्षा-दीक्षा जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से हुई है। वह ह्यूमन साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मारिया आलम पर आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]