टैम्पो पलटने से दो छात्र व महिला घायल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद
टैम्पो पलटने से स्कूली छात्रों सहित महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सभी को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल लाए।
थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव गंगपुर निवासी देवेन्द्र हाल में कम्पिल कस्बा के मुहल्ला पट्टी मदारी में रहते हैं। उनकी 35 वर्षीय पत्नी आरती देवी तथा किरन पब्लिक स्कूल के छात्र अंकित(13) पुत्र रविन्द्र पाल ,सूर्यांश (05) पुत्र देवेन्द्र अन्य तीन छात्रांे के साथ पढ़ने के लिए आ रहा था। ग्राम मेदपुर के पास टैªक्टर से साइड लेकर चालक टैम्पो चालक धर्मेन्द्र टैम्पो आगे निकालने का प्रयास कर रहा था तभी अनियन्त्रित होकर टैम्पो पलट गया। जिससे उक्त तीनो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन घायलों को सीएचसी लाए।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

