जबाबी फायरिंग से गांव में दहशत, तीन गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद / फर्रुखाबाद :- आगरा की एस ओ जी टीम ने तीन गाड़ियों के साथ क्षेत्र के गांव कुइयां संत में एक मकान पर छापा मारा जहां से एक महिला के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इस आपरेशन में दोनों तरफ लगभग दस बारह जवाबी फायर हुए। पुलिस को आखिरकार तीनों लोगों को गिरफ्तार करने में सफल हो गई।
शनिवार को सुबह सात बजे आगरा से एस ओ जी टीम आई और बिना स्थानीय पुलिस सूचना दिए क्षेत्र के गांव कुइयां संत में स्थित रेखा शर्मा पत्नी स्व विपिन कुमार शर्मा के मकान पर छापा मार दिया। जानकारी के अनुसार उसके यहां तीन माह से सीमा देवी निवासिनी ग्राम करनपुर जनपद एटा, रजत कुमार निवासी ग्राम करनपुर तथा एक अज्ञात जिसकी जानकारी नहीं हो सकी। रेखा शर्मा इन लोगों से बराबर पहचान पत्र मांग रही थी। लेकिन उक्त लोग टालमटोल कर रहे थे। उक्त गिरफ्तार लोग आगरा से इनामी घोषित हैं। इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी फैजबाग जितेन्द्र कुमार से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि आगरा की टीम ने इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं दी थी। यह आपरेशन लगभग आधे घंटे तक चला। सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार आरोपी कासगंज में एक अधिवक्ता हत्या प्रकरण में वांछित थे। यह मुख्य आरोपी व शूटर बताए जा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
