नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पत्रकार के भाई का निधन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पत्रकार के भाई का निधन, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद / फर्रुखाबाद :-  वरिष्ठ पत्रकार के चचेरे भाई की मौत पर क्षेत्रीय पत्रकारों ने दुख जताते हुए दो मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।नगर के मोहल्ला दलवीर निवासी वरिष्ठ पत्रकार महेश वर्मा के ताऊ के पुत्र रामनिवास उर्फ ननकू लोधे राजपूत उम्र 65 वर्ष की सुबह के वक्त अचानक तबियत खराब हो गई हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। बे हृदय रोग के मरीज थे एक लंबे समय से फर्रुखाबाद के एक अस्पताल में में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का शव उनके आवास पर लाया गया। आकस्मिक मौत की सूचना के बाद चिर परिचित मित्रों रिश्तेदारों एव शुभचिंतकों मे शोक की लहर दौड़ गई। शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदनाये व्यक्त हेतु लोग आवास पर पहुंचे अंतिम संस्कार दोपहर के वक्त ढाई घाट शमशाबाद के पावन तट पर पुत्र हिमांशु राजपूत द्वारा किया गया। इस मौके पर पारिवारिक लोगों के अलावा क्षेत्र के तमाम बुद्धिजीवी समाजसेवी जनप्रतिनिधि तथा मीडिया कर्मी लोग मौजूद रहे। समाजसेवी जनप्रतिनिधि नरेश गंगवार के प्रतिष्ठान पर शोक सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया । उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से दुखी परिजनों को धैर्य धारण हेतु शक्ति प्रदान करने की कामनाएं की । इस मौके पर क्षेत्रीय पत्रकार नरेश गंगवार ,संजीव गंगवार ,मनोज सक्सेना, संजय शर्मा, विशाल शर्मा ,नवनीत सैनी, विवेक मिश्रा, सूरज चौहान, फैजान अंसारी सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]