नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बीजेपी बेईमानी से चुनाव जीती है, चुनाव आयोग ने बेईमानी करायी – उत्तम – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बीजेपी बेईमानी से चुनाव जीती है, चुनाव आयोग ने बेईमानी करायी – उत्तम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- जनपद दौरे पर आये सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा दोहरे चरित्र की पार्टी है, वह कहती कुछ है-करती कुछ है।Vnewslive24
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल फैजबाग तिराहा पर बनी सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद छात्र सभा जिलाध्यक्ष हर्ष गंगवार के प्रतिष्ठान टायर एजेंसी का उद्घाटन किया। सर्वप्रथम वह जनपद के मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, हजियापुर, फैजबाग होते हुए आवास विकास स्थित कार्यालय पंहुचे ।  सपा सांसद नरेश उत्त्तम पटेल ने कहा कि फर्रुखाबाद जनपद की धरती नेता जी मुलायम सिंह यादव व डा. राममनोहर लोहिया की धरती है। इसलिए फर्रुखाबाद हमेशा से सपा का मुख्य जनपद रहा है। उन्होनें बताया कि वह फतेहपुर से लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद पहली बार फर्रुखाबाद आये हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि फर्रुखाबाद का लोकसभा चुनाव भी सपा के प्रत्याशी डा. नबल किशोर शाक्य जीते थे लेकिन प्रशासन ने जबरन उन्हें प्रमाण नही दिया। उन्होंने बताया कि पूरे देश व प्रदेश में चुनाव में पारदर्शिता नही रही। चुनाव प्रणाली पर भी सबाल उठ रहे हैं। उन्होनें कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने 2022 में कहा था कि बीजेपी बेईमानी से चुनाव जीती है, चुनाव आयोग नें बेईमानी करायी, हमारे मतदाताओं को वोट नही डालनें दिया, तमाम लोगों के मतदाता सूची से नाम काट दिये, जब चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस दिया तो सपा ने कई हजार मतदाताओं के नाम साक्ष्य के रूप में पेश किये, तो चुनाव आयोग चुप हो गया। यह काम तो बीजेपी नें पूरे देश में किया है, बीजेपी का यही काम है लोगो कोVnewslive24
मतदाता ना करनें देना, मतदाता सूची से नाम काट देना,जबरदस्ती करके वोट ना डालने देना, जिससे चुनाव प्रणाली पर असर पड़ रहा है।उहोने कहा कि बीजेपी के नेता कहते कुछ करते कुछ है, बीजेपी का चरित्र दोहरा है, हम लोक सभा में देखते है कि इन्होने जो चुनाव में कहा उसका लोकसभा में पालन नही करते। उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए सभी पीडीए के लोगों को एकजुट रहने की अपील की।डा. नबल किशोर शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, विवेक यादव आदि रहे।

पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

जनपद आने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का जनपद में जगह-जगह स्वागत किया गया। नवाबगंज में युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र सिंह यादव ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ सिरौली में अपने गेस्ट हाउस पर सांसद नरेश उत्तम का फूल माला एवं शाल उढ़ाकर भव्य स्वागत किया। Vnewslive24  साथ ही प्रदेश सचिव मंदीप यादव, शंशाक सक्सेना, रोहित सक्सेना,जिला महासचिव इलियास मंसूरी, नवाबगंज स्थित गेस्ट हाउस में कायमगंज विधान सभा प्रभारी सर्वेश अंबेडकर ने पूर्व नगर अध्यक्ष विजय यादव, बंटी यादव के साथ स्वागत किया। रोहिल्ला चौराहे पर उनका नगर अध्यक्ष मोहम्मदाबाद मनोज यादव एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मदाबाद हरीश यादव ने स्वागत किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]