दलित, आदिवासी, पिछड़े सत्ता में हिस्सेदारी तय करें, यही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि – मारिया आलम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कंपिल / फर्रूखाबाद :- डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर ग्राम कटिया में समाजवादी पार्टी (सपा) की फायर ब्रांड नेत्री मारिया आलम ने बाबा साहेब को नमन किया उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद केक काटकर जयंती मनाई।। उन्होंने दलित समाज को एकजुट होकर सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘बाबा साहेब ने हमें सिर्फ संविधान नहीं दिया, बल्कि संघर्ष की वह रोशनी दी, जिससे हम अन्याय और जुल्म के अंधेरे से बाहर निकल सकते हैं। अब समय है कि हम सिर्फ शोषित वर्ग न बनें, बल्कि शासक वर्ग बनें – और यह ताकत हमारे वोट में है।’ तुम संविधान को खत्म करने वाली सरकार को खत्म कर दो यह ताकत तुम्हारे वोट में है। 
मारिया आलम ने खासतौर पर जनपद के दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और उपेक्षित समाज को संबोधित करते हुए कहा कि सपा ही एकमात्र पार्टी है जो बाबा साहेब के मिशन और विजन पर पूरी निष्ठा से काम कर रही है। दलित समाज का वास्तविक विकास नहीं हुआ। आरक्षण के अधिकार पर भी सुनियोजित कुठाराघात हो रहा है। अब अगर इस समाज को बदलाव चाहिए, तो उसे सपा से सीधे जुड़ना होगा। सरकारों पर जातिवादी राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि अब वक्त है जब सरकारें संविधानवाद की ओर लौटें। उन्होंने कहा, “विकसित भारत और ‘मेरा भारत महान’ का सपना तभी साकार होगा जब जातिवाद और संकीर्ण स्वार्थ की राजनीति को त्यागा जाएगा। बाबा साहेब का समतामूलक भारत बनाने का सपना तभी हकीकत बनेगा।” इस अवसर पर डॉ कृपाल ,महेश ,आमिर खान,तारिक भाई ,पूर्व प्रधान कैसर भाई,धर्मेंद्र ,डॉ अनिल ,नरेश, श्याम बाबू ,अंतराम ,शैबुल मास्टर,र्मरसलीन ,चांद मिया ,फ़ूजी, कुलदीप गौतम सहित भारी संख्या में बाबा साहब के अनुयाई मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

