चौपहिया वाहन की टक्कर से टैंपो चालक सहित चार घायल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर से टैंपो पलटा, चालक व मासूम सहित चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
थाना कंपिल क्षेत्र के गांव डढ़ियापुर निवासी टैंपो चालक भीकम सिंह अपने परिवार के साथ घर आ रहे थे तभी कस्बा रूदायन के पास अज्ञात चौपहिया वाहन ने टैंपो में टक्कर मार दी। जिससे टैंपो में बैठे सुनीता पत्नी सौरभ, नेमबती पत्नी रामकिशन, सौरभ पुत्र रामकिशन व चार वर्षीय मासूम सुशांत पुत्र ब्रजेश चालक सहित गम्भीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए सभी घायलों को सीएचसी कायमगंज लाया गया। जहां प्रथम उपचार के बाद चिकित्सक विपिन कुमार ने नेमबती व भीकम सिंह को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा




