नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मथुरा में बड़ा हादसा: जामा मस्जिद में नमाज के दौरान गिरा गुंबद का हिस्सा, मची अफरा-तफरी, लोग बाल-बाल बचे – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

मथुरा में बड़ा हादसा: जामा मस्जिद में नमाज के दौरान गिरा गुंबद का हिस्सा, मची अफरा-तफरी, लोग बाल-बाल बचे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Mathura :- मथुरा के चौक बाजार स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में बुधवार शाम करीब सात बजे अचानक गुंबद का एक हिस्सा भरभराकर गिर जाने से अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। घटना के समय मस्जिद के अंदर नमाज अदा की जा रही थी, लेकिन राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शी सचिन अग्रवाल ने बताया कि अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। पहले लोगों को लगा कि कोई विस्फोट हुआ है, लेकिन बाहर निकलकर देखा तो मस्जिद के गुंबद का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर चुका था। पास में दुकान चलाने वाले एक दुकानदार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे। धमाके की आवाज सुनते ही बाहर आए तो देखा कि गुंबद का हिस्सा टूटकर मस्जिद की ऊपरी छत पर गिरा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यदि मलबा सीधे सड़क पर गिरता तो वहां मौजूद राहगीरों और दुकानदारों को गंभीर नुकसान हो सकता था। घटना के समय बाजार में भी आवाजाही बनी हुई थी, लेकिन मलबा सड़क तक नहीं पहुंचा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण गुंबद का प्लास्टर और बाहरी हिस्सा कमजोर हो गया होगा। हालांकि, गुंबद का हिस्सा किन कारणों से गिरा, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सोशल मीडिया पर भी घटना के फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो गए। जामा मस्जिद कमेटी से संपर्क किए जाने पर उन्होंने इस मामले में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। फिलहाल गुंबद से प्लास्टर और मलबा गिरने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने ऐतिहासिक इमारत की तकनीकी जांच कराकर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]