नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिठूर आरोहम वृद्धाश्रम में निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर एवं रक्त जांच – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बिठूर आरोहम वृद्धाश्रम में निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर एवं रक्त जांच

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Kanpur :- बिठूर आरोहम वृद्धाश्रम में निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर एवं रक्त जांच ,निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर, निशुल्क होम्योपैथिक दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्वल्पाहार(चाट, मिठाई कोल्ड ड्रिंक वितरित किया।

आरोग्यधाम के संस्थापक, भूतपूर्व प्रधानाचार्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रांत अधिकारी स्वर्गीय आर. आर. मोहन की पुण्यतिथि पखवाड़े के अंतर्गत वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बीते खुशी के पल बिताए।

आरोग्यधाम परिवार की संस्थापिका पुष्पा मोहन ने बिठूर स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे 70 से अधिक बुजुर्ग, माता-पिता समान वृद्धजनों को भगवान राम नाम का अंगवस्त्र पहनाकर स्वर्गीय रेवती रमण मोहन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। मुख्य अतिथि डॉ. उमेश पालीवाल, संस्थापिका पुष्पा मोहन, डॉ. हेमंत मोहन, डॉ. आरती मोहन, वरिष्ठ अधिवक्ता रामकिशन ने निशुल्क होम्योपैथिक कैंप व निशुल्क दवा वितरण के साथ बुजुर्गों को स्वल्पाहार वितरित करते हुए आनंददायक क्षण बिताए।

जांच में बहुत से बुजुर्गों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार के साथ उच्च रक्तचाप, डायबिटीज के अलावा वायरल, गैस्ट्रोएंटेराइटिस, ऑस्टियोआर्थराइटिस, कमर दर्द व गुर्दे में पथरी की समस्याएं पाई गईं। वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ. हेमंत मोहन, डॉ. आरती मोहन व डॉ. अविरल दीक्षित ने रक्तचाप नापकर होम्योपैथी दवाई वितरित की।

कार्यक्रम में प्रिया शर्मा, मुकेश पालीवाल देवेंद्र सिंह शिवांगी मोहन, कपिल मोहन, अरुणिमा मोहन राहुल शर्मा, मुकेश पालीवाल, विट्ठल मोहन, अंकित पाण्डेय सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में समापन के अवसर पर वृद्धजनों के साथ गाने गाते हुए उनके मन को रिझाया, जिस पर बुजुर्ग झूम उठे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]